फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: स्कूल के कमरे में छात्र को बंद करके घर चले गए प्रिंसिपल और अध्यापक, बीएसए ने किया निलंबित

Sat, 03 May 2025 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर

सार

Student was locked in a room: यूपी के अंबेडकरनगर में प्रधानाध्यापक और टीचर स्कूल में छात्र को कमरे में बंद करके चले गए। बच्चे के शेर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल में कर दिया बंद। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पी के अंबेडकरनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में कक्षा चार में अध्ययनरत शिवम को छुट्टी के दौरान कमरे में बंद कर शिक्षक और प्रधानाध्यापक घर चले गए। जानकारी होने पर छात्र को बाहर निकला गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बच्चे के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। इसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बना लिया। बच्चे ने वीडियो में बताया कि कमरे में 12 बजे से बंद हूं। इससे यह पता चलता है कि अध्यापक विद्यालय को समय से पहले ही बंद कर देते हैं। दरअसल गांव में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि छात्र बंद कमरे में रो रहा है। एक छात्र को विद्यालय में ही बंद कर शिक्षक घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर विद्यालय में जब अवकाश हुआ तो शिवम एक कक्ष के अंदर मौजूद था। इसके बावजूद संबंधित कक्ष व विद्यालय का मुख्य गेट पर ताला लगाने के दौरान प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु मिश्रा ने प्रधानाध्यापक दयाराम से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी को पदेन जांच अधिकारी नामित कर आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें