फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोविंद साहब मठ में पूजा के बाद मंच पर पहुंचे सीएम योगी, कटेहरी विधायक ने की राजकीय मेला घोषित करने की मांग

Fri, 07 Aug 2026 03:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर पहुंच गए हैं। यहां पर वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को 706 करोड़ की सौगात देंगे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोविंद साहब मेला परिसर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले गोविंद साहब मठ में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनसभा स्थल पर बनाए गए मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, पूर्व सांसद रितेश पांडेय समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को त्रिशूल भेंट किया गया।

विज्ञापन


एक माह तक लगता है मेला
गोविंद साहब मेला परिसर में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम के दौरान कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी। विधायक ने कहा कि गोविंद साहब का मेला काफी पुराना है। यहां करीब एक माह तक मेला लगता है। इसमें आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में दलित और निषाद समाज के लोग रहते हैं जिनके लिए गोविंद साहब मेला विशेष महत्व रखता है। उन्होंने मेले में मिलने वाले स्थानीय व्यंजन खजला का भी उल्लेख किया। विधायक ने गोविंद साहब स्थल के विकास के लिए कॉरिडोर निर्माण की घोषणा किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने जलालपुर बाईपास और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण की मांग उठाई

पूर्व सांसद और भाजपा नेता रितेश पांडेय - फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद और भाजपा नेता रितेश पांडेय ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे। उन्होंने जलालपुर शहर में बाईपास निर्माण और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण की मांग की। रितेश पांडेय ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास के साथ अवसरों की भी धरती बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी की जा रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी उन्होंने सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें