फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर महिला का चेन छीनकर भाग रहीं दो महिला चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला प्रोफेसर का चेन छीनकर भाग रही दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना अकबरपुर नगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग की है। दो महिला चोर आजमगढ़ जिले की थीं, और उनके साथ दो छोटी छोटी बच्चियां थी। बाद में दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी की प्रोफेसर शहजादपुर पंडाटोला निवासी डॉ नीता सारस्वत ऑटो से कॉलेज जा रही थी। वह अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट एक ऑटो पर बैठीं। इसी बीच वहां दो महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची और ऑटो को रुकने का इशारा किया। ऑटो रुकने पर दोनों महिलाएं भी उसमें बैठ गईं।
ऑटो तहसील तिराहे से करीब 200 मीटर आगे पहुंचा कि दोनों महिलाओं ने कहा हमें कपड़ा खरीदना है, मुझे उतार दो। इसी बीच एक महिला ने प्रोफेसर के पैर में तेजी से चोट कर दिया। वह कुछ समझ पातीं की दूसरी महिला ने उनके गले में मौजूद चेन को खींच लिया।
विज्ञापन

महिलाओं के उतरने के बाद ऑटो कुछ दूर आगे गई तो प्रोफेसर का हाथ अपनी चेन पर गया तो वह गायब थी। उन्होंने तुरंत आटो घुमवाया और उस स्थान पर पहुंची जहां दोनों महिलाएं उतरी थीं। दोनों महिलाएं एक ई रिक्शा पर बैठ चुकी थीं, लेकिन मौके पर लोगों ने उनको रोक लिया। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही सीओ धर्मेंद्र सचान भी मौके पर पहुंचे। दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली चली गई। तलाशी के दौरान चेन बरामद हुई।
उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला गायत्री व सविता निवासी अहिरौला, थाना अहिरौला जिला आजमगढ़ की थीं दोनों के विरुद्घ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उनके साथ दो बच्ची थीं, जिन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें