अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व जिला महामंत्री डा. मिथिलेश त्रिपाठी समेत कुल 23 कोरोना संक्रमित सामने आए। इस प्रकार में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 481 हो गई है। 194 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व जिला महामंत्री डा. मिथिलेश त्रिपाठी समेत कुल 23 कोरोना संक्रमित सामने आए। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
भाजपा के पदाधिकारियों को होम आईसोलेट कर दिया गया। कपिलदेव वर्मा व डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने संपर्क में आने वालों से आह्वान किया कि बीते दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हों, वे भी अपनी जांच करा लें।
उधर सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 23 कोरोना संक्रमितों के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 481 हो गई है। 272 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि कोरोना से जिले में अब तक 15 की मौत हो चुकी है। 194 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।