फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

224 घंटे में कोरोना से संक्रमित 21 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 21 नए मरीज सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। 240 ठीक हो चुके हैं, जबकि 180 की विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। बताया कि बीते 24 घंटे में 21 नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया कि 21 नए मरीज पाए जाने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। इनमें से 240 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 180 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से जिले में मरने वालों की संख्या 13 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें