फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, ग्राम प्रधान समेत 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। पुलिस के सुलह समझौता कराने के बाद भी भूमि विवाद के एक मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर में ग्राम प्रधान समेत कुल 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 नामजद के अलावा 10 अज्ञात के विरुद्घ मारपीट, आभूषण छीनने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है। गांव निवासी ग्राम प्रधान रामप्रताप वर्मा व रामकुमार वर्मा आदि से भूमि विवाद लंबे अरसे से चल रहा है। बताया जाता है कि इसी प्रकरण को लेकर सोमवार दोपहर को तनातनी के बीच पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के बीच रजामंदी से समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम के वापस लौटते ही शाम होते होते उसी विवाद में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते देखते मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि पहले से ही ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर दो खेमों में बटी गांव की सियासत के दोनों पक्षों की तरफ से दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों से भी एक दूसरे पर हमला बोला गया। एक पक्ष के नरेंद्र पांडेय व अन्य समेत दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान रामप्रताप वर्मा व अन्य सहित करीब 10 लोग घायल हुए।
बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हो सका।
मामले में एक पक्ष के नरेंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 6 आरोपियों के विरुद्घ बलवा, धारदार हथियार से हमला, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
उधर दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान रामप्रताप वर्मा के पुत्र श्यामसुंदर की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्घ मारपीट, दरवाजा तोड़ने, महिलाओं से आभूषण छीनने व बीच बचाव के लिए पहुंचे दलितों की पिटाई करने आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 30 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें