फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से गई मेडिकल कॉलेज में भर्ती फायरकर्मी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन की शुक्रवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद उन्हें बीते 6 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। फायरमैन की मौत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
विज्ञापन

उधर सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले में 332 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। 210 ठीक होकर घर जा चुके हैं,धजबकि 13 की मौत हुई है। 109 एक्टिव केस हैं, जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
अकबरपुर फायर स्टेशन में लीडिंग फायरमैन के पद पर तैनात जयप्रकाश राम (54) को 6 अगस्त को जांच में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार भोर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते 1 अगस्त को अकबरपुर फायर स्टेशन पर तैनात सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई थी। उस समय सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। इस बीच 6 अगस्त की सुबह जयप्रकाश राम की अचानक तबियत खराब हो गई। पेट में तेज दर्द के बीच उन्हें जिला अस्पताल मेसं भर्ती कराया गया। यहां उनकी कोविड-19 की जांच हुई, तो पॉजीटिव पाए गए। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार भोर में उनकी मौत हो गई।
बाद में शव का अंतिम संस्कार टांडा के महादेवा घाट पर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जयप्रकाश के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार की भी जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बताया कि अकबरपुर फायर स्टेशन को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बीच सीएमओ ने बताया कि 6 अगस्त गुरुवार तक जिले में कुल 332 के कोरोना संक्रमित होना पाया गया था। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है। 210 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 109 एक्टिव केस हैं। इनका इलाज अलग अलग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें