फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर शिलान्यास की खुशी में जगह-जगह जलाए दीपक, बांटीं मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किए जाने की खुशी गुरुवार को भी अलग अलग क्षेत्रों में दिखी। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिकों व सामाजिक संगठनों ने खुशी का इजहार किया। कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल पाकर अपार खुशी हो रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से देश को समाज को निश्चिततौर पर दूरगामी लाभ भी मिलेगा। अवध क्षेत्र का स्वरूप जल्द ही बदल जाएगी। इससे जनपद को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के गोविंदपुर अटिका मोहल्ले में तमसा नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर पर राम मंदिर शिलान्यास मौके पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। प्रसिद्घ कथावाचक पं कृष्णमोहन शास्त्री के नेतृत्व में सेवाराम गौड़, चिंताराम यादव आदि ने प्रसाद का वितरण किया। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार नरियांव बावली चौक में भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह व समाजसेवी सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में निखिल मोदनवाल, जगदंबा मोदनवाल, अनुज सोनकर, शंकर मोदनवाल, रामनारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने देरशाम सैकड़ों दीप जलाकर जय श्रीराम नाम की विशाल आकृति बनाकर खुशी का इजहार किया। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर पटाखे भी फोड़े।
जहांगीरगंज कस्बे में राहुल गुप्त, राघव बरनवाल, राजदीप सिंह, सुरेंद्र सोनकर, चंदन सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, शिवांशु सिंह टाटा व पंकज आदि ने कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाल कर 2 कुंतल लड्डू का वितरण किया। इसी क्रम में नरियांव बावली चौक के युवा व्यवसाई निखिल व जगदंबा आदि के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने पूरे कस्बे में शोभायात्रा निकालकर ढाई कुंतल लड्डू का वितरण किया। मां भुजहिया की तपोस्थली पर भाजपा नेता राकेश कुमार के नेतृत्व में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में जहांगीरगंज होते हुए गिरैया बाजार पहुंचे। यहां मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद गिरैयाबाजार में भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने कहा कि भारत के जनमानस का सपना मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ। मंदिर निर्माण में तमाम राजनीतिक दल व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अजय सिंह, महेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, परिपूर्णानंद तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर ओझा, ज्ञानचंद चौरसिया, उपेंद्र चौरसिया व उमाशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के प्रसिद्ध श्रीझारखंड नाथ महादेव मंदिर झारखंडी छज्जापुर में स्थित श्री हनुमान मन्दिर परिसर में हनुमत सेवा ग्रुप के तत्वावधान में श्रीसुन्दर काण्ड का पाठ एवं प्रसाद वितरण हुआ। भाजपा विधायक सजू देवी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। संध्या के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड महादेव मन्दिर, दुर्गा मन्दिर, गणेश व कार्तिकेय मन्दिर एवं हनुमान मन्दिर का भव्य सजावट किया गया।
इस मौके पर आनंद कुमार अग्रवाल, दिनेश चौरसिया, पंकज सोनी, प्रभाष अग्रवाल, राकेश सोनकर, मनोज कसौधन, अभिषेक टण्डन आदि मौजूद रहे। नगर के मुहल्ला मुबारकपुर में श्रीमेहंदीपुर बालाजी भक्त मण्डल के तत्वावधान में शाम को राम दरबार की भव्य महाआरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। इसमें रमापति गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मदनलाल, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें