जहांगीरगंज। बैंक से 20 हजार की नकदी निकाल कर ले जा रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का रुपया निकालकर उचक्के फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है।
कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जहांगीरगंज शाखा में मंगलवार को राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी लालजी शुक्ला जो कि सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी हैं। 20 हजार की नकदी निकाल कर जैसे ही बैंक गेट पर पहुंचे। इसी बीच बैंक में ही पीछे लगे दो उचक्कों ने उनका रुपया निकाल लिया।
जब तक लालजी कुछ समझ पाते, तब तक दोनों उचक्के रुपया लेकर फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बैंक शाखा पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की, लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।