फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर मिला युवक का शव, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत जैती गांव के बाहर खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज करते हुए गांव की ही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खेत की तरफ गए, तो सतिराम प्रजापति के धान के खेत में एक युवक का शव देख हड़कंप मच गया। उसकी पहचान जैती गांव निवासी अंजय (28) पुत्र सूर्यनाथ के रूप में हुई। युवक के गले पर काला निशान था। इस बीच जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जरूरी प्रक्रिया के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतक के पिता सूर्यनाथ ने गांव की ही एक महिला के विरुद्ध विभिन्न प्रकार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी रंजीता पत्नी रामू को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष नरेंद्र सरोज ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति नौकरी के सिलसिले में दूसरे प्रांत में रहता है। लगभग छह माह पूर्व उसका संबंध अंजय से हो गय। बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के चलते वह मायके जाने के लिए तैयार हुई। अंजय के मना करने के बाद भी वह मायके चली गई। शाम में जब वह वापस घर लौटी, तो अंजय घर पर आ गया और उसे डांटने लगा।
विज्ञापन

उसकी बात अनसुनी करते हुए वह दूसरे काम में लग गई। इससे नाराज अजय ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। अंजय का शव छत से लटक रहा था। उसने साड़ी काटकर शव नीचे उतारा। इसके बाद सोमवार मध्यरात्रि के बाद अंधेरे में उसने शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित धान के खेत में डाल दिया। एसओ ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें