फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत खूखूतारा में मामूली विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अवनीश सिंह का गांव के बाहर निजी तालाब है। वह प्रतिदिन अपने मित्रों के साथ तैराकी का अभ्यास करने जाता है।
विज्ञापन

गुरुवार को भी वह अपने मित्र अभिषेक व विकास सिंह के साथ गया हुआ था। बताया जाता है कि जब अवनीश तैराकी कर बाहर निकल रहा था, तभी अभिषेक ने चिल्लाकर कहा कि विकास उसे डुबो रहा है। इस पर अवनीश ने विकास को डांट लगाई और वहां से भगा दिया। इससे विकास आक्रोशित हो उठा। आरोप है कि जब वह घर जा रहा था, तभी रास्ते में विकास ने उसे रोक लिया। अभद्रता करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक विकास जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग खड़ा हुआ। हमले में अवनीश को चोटें आईं। बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें