फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में पूर्ण करें निर्माण कार्य, अन्यथा दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। 80 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हरोने वाले भवनों को यदि 10 दिन के अंदर संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किया, तो कार्यदायी संस्था पर केस दर्ज कराया जाएगा। यह निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 50 लाख से अधिक विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न सिर्फ निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करें, बल्कि मानक का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पैक्सफेड द्वारा कराए जा रहे मॉडल स्कूल रामनगर, 100 सीटेड ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल, जीजीआईसी भीटी, नवीन राजकीय हाईस्कूल रतना, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जहांगीरगंज में शैक्षिक कर्मिक आवास के निर्माण की समीक्षा की। इनमें पाया कि निर्माण की गति धीमी है।
इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि न सिर्फ निर्माण कार्य में तेजी लाएं, बल्कि गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें। निर्देश देते हुए कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, उसे 10 दिन के अंदर पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करें। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के कार्यों की भी समीक्षा की। कार्य संतोषजनक पाए जाने के बीच कहा कि निर्धारित समय के अंदर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आती है, तो जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई, तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा, पैक्सफेड व राजकीय निर्माण निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कैथा निकालने गईं दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत
गांव में मचा कोहराम
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
भीटी। थाना अन्तर्गत मल्लेपुर गांव में गुरुवार अपराह्न दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे गांव व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से संबंधित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव निवासी रामजी निषाद की 9 वर्षीय पुत्री एकम, शोभनाथ की 12 वर्षीय पुत्री अंकिता व रामसूरत की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी गुरुवार अपराह्न एक साथ गांव के बाहर तालाब में उगने वाला कैथा निकालने के लिए गांव के बाहर स्थित शिवबाबा के तालाब के किनारे पहुंची। बताया जाता है कि तालाब से कैथा निकालने के दौरान एकम व अंकिता का पैर फिसल गया। दोनों तालाब में डूबने लगीं। शिवानी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खुद को बचाते हुए शिवानी गुहार मचाते हुए गांव की तरफ भागी। चीख पुकार सुनकर न सिर्फ मल्लेपुर, बल्कि इर्दगिर्द के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने तालाब में छलांग लगाई और दोनों की खोज प्रारंभ कर दी। कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे बेहोश हो चुकी थीं। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव का पंचनामा कर बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें