फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ-साथ छात्र तकनीकी ज्ञान भी करें अर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। स्वच्छता मानव जीवन का अभिन्न अंग है। इसके बिना सुखद व स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह विचार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तेंदुआईकला के प्रवक्ता एमपी सिंह ने शनिवार को चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के छठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। कहा कि स्वच्छता का भाव जब तक प्रत्येक व्यक्ति के अंदर जागृत नहीं होगा, स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना साकार नहीं की जा सकती। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि स्वच्छता को लेकर पहले स्वयं जागरूक हों। इसके बाद आसपास के लोगों को भी इसके फायदे बताएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज का युग तकनीक का है। ऐसे में जरूरी है कि शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी अर्जित किया जाए। उन्होंने पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने की भी अपील की। कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार पौधरोपण करें।
प्रधानाचार्या डॉ. सुुषमा सिंह ने छात्राओं से कहा कि जीवन में किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा न समझें। सेवा का अवसर जिस भी रूप में मिले, उसे निस्वार्थ भाव से स्वीकार करें। ऐसा करने वाला व्यक्ति एक दिन सफलता की बुलंदियों को छूता है। इससे पहले स्वयंसेवी छात्राओं ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। पौधरोपण भी किया। रंगोली बनाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश भी दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अर्चना त्रिपाठी, कामना राय, पुष्पावती सिंह, साधना पांडेय, एकता सिंह व लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें