फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गांधी आश्रम परिसर में धरना दे रहे कर्मचारियों पर हमले का आरोप

Tue, 01 Jul 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर गांधी आश्रम परिसर में सात माह से वेतन की मांग को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। राजकुमार वर्मा व अन्य कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 28 जून को प्रतिदिन की भांति सुबह 8:30 बजे धरने पर बैठे थे। करीब 11:30 बजे दिवाकर सिंह समेत अन्य लोग झुंड बनाकर आए और अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

राजाराम को जमीन पर पटककर पीटा गया, उनके कपड़े फाड़े गए और जेब में रखे 1,470 रुपये और आधे तोले की सोने की चेन भी निकाल ली गई। राजकुमार वर्मा को भी लात-घूंसों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, पैरालिसिस से पीड़ित श्यामचन्द्र को भी मारा गया। साथ ही, दोबारा धरने पर बैठने पर जान की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि जौनपुर के गांधी आश्रम प्रबंधक दिवाकर सिंह की तहरीर पर 28 जून को अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायती पत्र में उन्होंने दुलारे प्रसाद चौहान, राजाराम यादव, घनश्याम यादव, श्यामचंद्र यादव व राजकुमार वर्मा पर हमला करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें