फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गदीर के दिन कबूल होती हैं लोगों की सभी दुआएं

Fri, 05 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र में शुक्रवार को ईद-ए-गदीर का त्योहार पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

शिया समुदाय के लोगों ने इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रातभर इबादत और महफिलों में हिस्सा लिया। मौलानाओं ने कहा कि ईद-ए-गदीर हजरत अली अलैहिस्सलाम की विलायत का महत्वपूर्ण अवसर है और इस दिन की गई दुआएं कबूल होती हैं। वक्फ मस्जिद रौज-ए-हजरत कासिम में मौलाना रहबर रजा सुल्तानी ने विशेष नमाज अदा कराई। जाफराबाद स्थित मस्जिद इमाम जैनुल आबेदीन में मौलाना जैगम अब्बास बाकरी, हैदरी मस्जिद में मौलाना मोहम्मद जावेद नजमी और बड़ी मस्जिद में तंजीम जाफरी के तत्वावधान में मौलाना मेहंदी हसन वाइज ने कार्यक्रम का संचालन किया। 41वें कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें