फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कर्बला के शहीदों की याद में रातभर नौहाख्वानी

विज्ञापन
जलालपुर के सराय चौक स्थित रौजा-ए-हजरत कासिम में शनिवार को नौहाख्वानी करते अकीदतमंद। स्रोत : आयो
विज्ञापन
जलालपुर। नगर के सराय चौक स्थित रौजा-ए-हजरत कासिम में शनिवार रात हाश्मी शब्बेदारी कमेटी के तत्वावधान में शब्बेदारी का आयोजन हुआ। जिले की विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम के जरिये कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज इम्तियाज हुसैन की हदीस ख्वानी से हुआ। इसके बाद अंजुमन अजा-ए-हुसैन, जाफराबाद ने नौहाख्वानी के बीच हजरत कासिम का शबीह-ए-ताबूत बरामद हुआ। गमगीन माहौल में अकीदतमंदों ने मातम कर अकीदत पेश की। मौलाना रहबर सुल्तानी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपने परिवार की कुर्बानी देकर इंसानियत, न्याय और इस्लाम की मूल शिक्षाओं की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कर्बला को सब्र, त्याग और सत्य के लिए संघर्ष की अमर मिसाल बताया।
इसके बाद अंजुमन जुल्फिकार-ए-हैदरी ने हजरत अली असगर का गहवारा बरामद किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में अंजुमन हुसैनिया जाफराबाद, अंजुमन काजिमया, अंजुमन जाफरिया छोटा इमामबाड़ा, अंजुमन हुसैनिया उस्मानपुर, अंजुमन रौनक-ए-अजा, अंजुमन अब्बासिया, अंजुमन जुल्फिकारिया, अंजुमन जाफरिया नेशनल, अंजुमन आले इबा तथा अंजुमन जफरुल्ला ईमान ने भी नौहाख्वानी और मातम पेश किया। शब्बेदारी में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान एजाज हुसैन, मोहम्मद अब्बास, इब्ने हसन, मोहम्मद मेंहदी, मेंहदी हसन, हाजी लाडले, जाफर मेंहदी, गुड्डू, हाजी कमर अली, बादशाह हुसैन, अकबर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें