फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रतापगढ़ जाने से पहले आलापुर विधायक हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
अकबरपुर क्षेत्र में अपने आवास पर अरेस्ट विधायक त्रिभुवन दत्त। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने वाले आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त को शनिवार को अकबरपुर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। विधायक के आवास पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र के मोलनापुर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करने वाला था।
विज्ञापन

पट्टी थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की पुलिस हिरासत में मौत के बाद मामला चर्चा में है। सपा ने घटना की जानकारी लेने और परिजनों से मुलाकात के लिए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया था। प्रतिनिधिमंडल को अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपनी थी। इसमें विधायक त्रिभुवन दत्त भी शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल के प्रतापगढ़ जाने की जानकारी मिलने पर अंबेडकरनगर पुलिस ने विधायक के आवास पर डेरा डाल दिया और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। विधायक ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू है। सपा पीड़ित परिवार की मदद और उसे ढांढस बंधाने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेज रही थी। सरकार गरीबों के साथ खड़े होने वालों को रोकना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आलापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविंद्र यादव, बाबा साहब वाहनी के सचिव इजय गौतम, बांके लाल गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें