फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अकबरपुर जोन ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मेडल के साथ पदम विजेता ​खिलाड़ी व अन्य।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकबरपुर जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। राजेसुल्तानपुर जोन दूसरे और जलालपुर जोन तीसरे स्थान पर रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और थ्रो समेत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंक तालिका में नाऊसांडा जोन चौथे, हंसवर पांचवें, कटेहरी छठे और किछौछा जोन सातवें स्थान पर रहा। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता में अकबरपुर जोन की गायत्री और शशिकला, हंसवर की मीनाक्षी, नाऊसांडा के चमन मौर्य, राजेसुल्तानपुर की वंदना राजभर और अकबरपुर के हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। साथ ही खिलाड़ियों को संघर्ष करने और हार न मानने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव समेत नीलम यादव, अरुण सिंह, तारा वर्मा, रेनू वर्मा, विद्यावती, विपिन बिहारी सिंह, संदीप वर्मा, लख्मी चंद, विद्या देवी, वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, अर्चना पटेल, विजयपाल गौड़, फसील बेग, मुकेश दुबे और अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें