अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में पहले दो घंटे के मतदान में जिला मुख्यालय की अकबरपुर नगर पालिका परिषद के मतदाता फिसड्डी साबित हुए। नौ बजे तक यहां सिर्फ 8.56 प्रतिशत ही मतदान हुआ था जबकि जलालपुर नगर पालिका परिषद के साथ ही राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज नगर पंचायत में 12 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि अकबरपुर के मतदाताओं ने नाै बजे से लेकर 11 बजे के बीच मतदान पर पूरा जोर दिखाया। इसके चलते 11 बजे तक मतदान की सम्मानजनक स्थिति अकबरपुर की हो सकी।
सभी सात निकायों के मतदान पर गौर किया जाए तो सुबह के बजाय दोपहर करीब 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक के बीच 14 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसके बाद कड़ी धूप का असर देखने को मिला। अपराह्न तीन बजे तक करीब 10 फीसद बढ़ोत्तरी ही मतदान में हो सकी।
नगर पालिका 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
अकबरपुर 8.56 23.4 35.71 46.29 57.87
टांडा 11.5 25 37.5 49 59.33
जलालपुर 12 24 37.06 49.07 58.9
नगर पंचायत
किछौछा 11.45 24.17 36.6 48.4 56.82
इल्तिफातगंज 11.75 27.19 41 50.17 58.16
राजेसुल्तानपुर 12 21 42 51 62
जहांगीरगंज 12 26 41 52 62