फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर चीनी मिल पर किसानों का 50 लाख का भुगतान बकाया

Sun, 29 Nov 2015 10:49 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में दो दिसंबर से गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। गन्ना बिक्री के लिए किसानों को इधर उधर की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 33 केंद्रों की स्थापना की गई है, जबकि जौनपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर व आजमगढ़ जनपद में 50 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार चीनी मिल के कुल 83 क्रय केंद्र की स्थापना की गई है। बताते चलें कि जिले में 29 हजार 502 हेक्टेअर क्षेत्रफल में 65 हजार से अधिक किसानों ने गन्ने की बोआई की है। मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि इस बार दो दिसंबर से गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

01 दिसंबर से चीनी मिल से जुड़े क्रय केंद्रों पर, जबकि दो दिसंबर से गेट पर स्थित क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताया कि चीनी मिल को 70 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य दिया गया है। उधर न्यायालय के निर्देश के बाद भी जिले के लगभग 500 गन्ना किसानों का लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान चीनी मिल प्रशासन नहीं कर सका है।
विज्ञापन


इससे किसानों को बकाया भुगतान के लिए इधर उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चांदपुर के किसान वंशराज, बूढनपुर के रणजीत वर्मा व तिरमुहानी के घनश्याम ने कहा कि चीनी मिल प्रशासन को पहले बकाया भुगतान कर देना चाहिए, इसके बाद ही पेराई का कार्य प्रारंभ करना चाहिए था।

उधर मुख्य गन्ना प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि बैंक खाता डाटा न मिलने के चलते ही लगभग 100 किसानों का लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। संबंधित किसानों को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। खाता डाटा मिलते ही उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें