फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कबड्डी में अकबरपुर पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र अकबरपुर के लालापुर स्थित केशकुमारी इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान अकबरपुर पब्लिक स्कूल की टीम ने फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ब्लू बेल्स स्कूल की टीम उपविजेता रही। विजयी टीम में हिस्सेदारी करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
पहला सेमीफाइनल मैच केशकुमार इंटर कॉलेज व ब्लू बेल्स इंटर कॉलेज के बीच हुआ। ब्लू बेल्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल मैच अकबरपुर पब्लिक स्कूल व आरएनआर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें अकबरपुर पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फाइनल मैच अकबरपुर पब्लिक स्कूल व ब्लू बेल्स विद्यालय के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में अकबरपुर पब्लिक स्कूल ने ब्लू बेल्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को अकबरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नेहा, अंगद यादव, प्रभाकर यादव, रेनू वर्मा, शिखा वर्मा, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें