फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 43.55 कराेड़ से चौड़ा होगा अकबरपुर-दोस्तपुर स्टेट हाईवे

विज्ञापन
अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से दोस्तपुर तक के राज्यमार्ग संख्या-128 का चौड़ीकरण 43.55 करोड़ रुपये से किया जाएगा। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने इस दिशा में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। लगभग 16.700 किलोमीटर लंबी सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर–दोस्तपुर मार्ग (चांदा पट्टी, बेलहूपुर मार्ग) अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पर प्रतिदिन लगभग 20 से 25 हजार लोगों का सीधा आवागमन होता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर वाहनों का दबाव तीव्र गति से बढ़ा है। पहले इस मार्ग पर सामान्य यातायात होता था, लेकिन एक्सप्रेसवे से जोड़ दिए जाने के बाद भारी माल वाहक वाहनों सहित चार पहिया यात्री वाहन बड़ी संख्या में इसी मार्ग से गुजरने लगे हैं।
सात मीटर चौड़ी यह सड़क अब वर्तमान ट्रैफिक को संभालने में सक्षम नहीं है। परिणामस्वरूप जाम, ओवरटेकिंग की असहज स्थितियां और सड़क सुरक्षा से जुड़े खतरे लगातार सामने आ रहे हैं। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर विभाग ने संशोधित स्वरूप में केवल चौड़ीकरण की परियोजना तैयार की है, जिससे मार्ग की उपयोगिता और संरचना दोनों बेहतर हो सकें। एक्सईएन सौरभ सिंह प्रस्ताव को तकनीकी व प्रशासनिक स्तर पर अंतिम रूप देकर शासन को भेजा जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन

ये है परियोजना

परियोजना की कुल लागत 43.55 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें से 4.70 करोड़ रुपये विद्युत लाइन शिफ्टिंग पर, 35 लाख रुपये वन विभाग से संबद्ध औपचारिकताओं पर तथा शेष 36.50 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे।
भेजा गया है प्रस्ताव
अकबरपुर-दोस्तपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा गया है। शासन स्तर पर पैरवी कर जल्द इसे मंजूर कराया जाएगा, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. हरिओम पांडेय, एमएलसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें