फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर सीएचसी को मिला डिजिटल हेल्थ सम्मान

Fri, 27 Mar 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अकबरपुर ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव रितु महेश्वरी और मिशन के संयुक्त निदेशक डॉ. मोहित सिंह ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. नूर अहमद को सम्मानित किया। यह सम्मान आभा आईडी के पंजीकरण और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. नूर ने बताया कि आभा आईडी के माध्यम से मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहता है। इससे देश-विदेश के किसी भी अस्पताल में इलाज कराना आसान हो जाता है। एप के माध्यम से पंजीकरण कराकर सीधे चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने अब सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी आभा आईडी के जरिए पंजीकरण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा और जिले के अन्य छह सीएचसी अधीक्षक भी मौजूद रहे।



सीएचसी में आते हैं 200 रोगी
अकबरपुर सीएचसी में प्रतिदिन औसतन 190 से 200 मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों के प्रयासों से इनमें से अधिकांश मरीजों के पंजीकरण पर्चे आभा आईडी के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ता और उन्हें उपचार में काफी सहूलियत मिल रही है। सीएचसी अधीक्षक स्वयं नियमित रूप से इसकी निगरानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें