अंबेडकरनगर। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में शनिवार को उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें 36 मामलों में दो का निस्तारण किया गया। अदालत में अनीस अंसारी ने कार दुर्घटना के दौरान एयरबैग न खुलने के कारण एजेंसी व बीमा कंपनी के खिलाफ वाद दायर किया था। इसमें बीमा कंपनी काफी समय से टालमटोल कर रही थी। शनिवार को दो सदस्यीय पीठ अध्यक्ष दयाराम व सदस्य किरन ने मामले की सुनवाई की। इसके बाद बीमा कंपनी ने 8,12,588 रुपये देने की बात कही। इसी तरह बिजली विभाग के एक मामले का निस्तारण हुआ। इस दौरान विनय तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, प्रेमचंद श्रीवास्तव, रीडर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, निर्मला, राजन यादव व ललई आदि मौजूद रहे।