अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी एक बाइक सवार को पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार एक बाइक सवार जैतपुर से जलालपुर की तरफ जा रहा था। वह बाइक से स्टंट कर रहा था। यह देख एक युवती सड़क से पीछे हटने लगी। संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी। इसी बीच वहां अकबरपुर से आ रहीं जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि पहुंच गईं। इसके बाद बाइक चालक का पीछा कर उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। एसओ ने बातया कि कुछ देर चुप रहने के बाद युवक पुलिसकर्मियों को गाली देते हुए भागने लगा। नगपुर तिराहे पर बाइक सवार युवक को पुलिस ने दोबारा पकड़ कर पीट दिया। एएसपी श्याम देव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।