फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने शुरू किया आंदोलन

Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को ब्लॉक में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। आरोप है कि बीडीओ के मनमाने रवैए से विकास कार्य करा पाना संभव नहीं हो रहा है। कहा कि बीडीओ अतुल कुमार सिंह को जब तक हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष विजयमणि यादव, संरक्षक रूद्र प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में चार दर्जन से अधिक प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोला है। प्रधानों का कहना है कि ऐसे माहौल में काम कर पाना संभव नही हैं। मनरेगा से लेकर अन्य विकास कार्यों में उगाही का दबाव बनाया जा रहा है। उधर, बीडीओ अतुल सिंह ने प्रधानों के आरोपों को मनगढ़ंत बताया। कहा कि गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें