फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में दूर हुआ रक्त का संकट

Fri, 25 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी शुक्रवार को दूर हो गई। इससे खून के लिए भटकने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को राहत मिली।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार को मात्र ओ पॉजिटिव ग्रुप का ही खून उपलब्ध था। अन्य ग्रुप का रक्त नहीं मिलने से मरीजों के तीमारदारों को भटकना पड़ रहा था। रक्तदाताओं ने खून की कमी को दूर कर दिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एएम त्रिपाठी ने बताया कि टांडा में बृहस्पतिवार दोपहर बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इस शिविर से अलग-अलग ग्रुप का 19 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। रक्त देर शाम जिला अस्पताल में पहुंच भी गया। ऐसे में अब 13 यूनिट ओ पॉजिटिव, सात बी पॉजिटिव, तीन ए पॉजिटिव, चार एबी पॉजिटिव और दो यूनिट बी निगेटिव खून उपलब्ध है। बताया कि तीन सितंबर को सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें