फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु का मांगा वरदान

Mon, 26 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
​शिवबाबा धाम में वट वृक्ष की पूजा करतीं सुहागिनें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने सोमवार को वट वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष पर मौली लपेट कर सात जन्मों का पवित्र बंधन बनाए रखने की मनोकामना की।
विज्ञापन

मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को अपने सत्य के बल पर यमराज से छुड़ा लिए थे, इसी मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की नीचे बैठकर सावित्री पूजा कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की। सोमवार को अकबरपुर के पुराने तहसील परिसर में महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया।
शिवबाबा धाम में बरगद वृक्ष के नीचे दर्जनों की संख्या में महिलाओं वट सावित्री पूजा करके पति के दीर्घायु की कामना की, उसके बात पति के साथ शिवबाबा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। रतनपुर निवासिनी प्रतिभा दुबे, करदासपुर की अर्चना तिवारी, गोसाईगंज की प्रतिभा पांडेय, अकबरपुर की रितु त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी समेत दर्जनों महिलाओं ने शृंगार सामग्री चढ़ा कर पूजा अर्चना की। सुहागिनें अपने सुहाग के लिए निर्जल व्रत पूजा करने की उपरांत ही शाम को जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

पंडित सुनील मिश्रा ने बताया कि यह का दिन बहुत पुनीत दिन है। सोमवती अमावस्या भी है और सावित्री पूजा भी, इसीलिए महिलाओं को इस व्रत में विशेष आस्था है। जलालपुर के शीतला देवी मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने वट वृक्ष पर विभिन्न प्रकार के पकवानों के साथ मौसमी फल आम, खरबूजा के अलावा कद्दू, लौकी व बैंगन चढ़ाया। आलापुर, टांडा, भीटी समेत अन्य क्षेत्रों में भी पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें