अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के वाजिदपुर की रहने वाली अनीता का विवाह वर्ष 2016 में आजमगढ़ के पचरी डिहवा निवासी शैलेश मौर्य के साथ हुआ था। आरोप है कि पहली पुत्री अनामिका के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करने लगे।
वहीं, दूसरी पुत्री सौम्या के जन्म के बाद उसके के पति, ससुर, सास और ननद ने पांच लाख रुपये के साथ और दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों बेटियों को खाना देना बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति शैलेश मौर्य, ससुर ओमप्रकाश, सास चिंता देवी और ननद खुशबू ने मिलकर उसे पीट दिया और पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव डाला। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद