फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कुरानख्वानी के बाद यूनुसिया दरगाह पर हुई चादरपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध दरगाह यूनुसिया अब्दुल्लापुर में चल रहे 63वें सालाना उर्स में बृहस्पतिवार को आस्ताने आलिया परिसर में कुरानख्वानी हुई, इसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। इससे पहले बुधवार रात कव्वाली का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सालाना उर्स का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रसिद्ध दरगाह यूनुसिया का सालाना उर्स 30 जून से प्रारंभ हुआ। पांच जुलाई तक चलने वाले उर्स में बृहस्पतिवार को सुबह आस्ताने आलिया पर सज्जादानशीन हकीम इरफान अहमद की मौजूदगी में कुरान की तिलावत की गई। बड़ी संख्या में मौजूद जायरीन ने इस दौरान विशेष दुआ भी की।
इससे पहले बुधवार की रात आस्ताने आलिया परिसर में कव्वाली का आयोजन हुआ । वाराणसी व लखनऊ से आई कव्वालों की टीम ने कव्वाली प्रस्तुत की। लगभग पूरी रात चले आयोजन में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। आयोजन समिति से जुड़े मौलाना अबुल फायक ने बताया कि पांच जुलाई को देश व दुनिया में अमन चैन की विशेष दुआ के साथ सालाना उर्स का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच देश के दूरदराज से आए जायरीन ने आस्ताने पर पहुंचकर चादरपोशी की, लोगों ने विशेष दुआ कर मन्नत भी मांगी। एटा से आए शाकिर अली व झारखंड के इखलाक हुसैन ने कहा कि मन्नत पूरी होने पर उन्होंने चादरपोशी की। कहा कि यदि हृदय से दुआ की जाए तो वह जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें