फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीजी का इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौत

Sat, 12 Dec 2015 10:26 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर ग्राम पंचायत के मजरा मुस्लिमपट्टी गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी को आठ दिसंबर को पुत्र पैदा हुआ था। शनिवार को बच्चे को बीसीजी का इंजेक्शन लगाने के लिए अनिल पत्नी के साथ बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के 15 मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हुई, तो उनमें हड़कंप मच गया। इस बीच परिवारीजनों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जो इंजेक्शन लगाया गया है वह सही नहीं था। इसी के चलते उनके बच्चे की मौत हुई है। अनिल ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी।

सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उन्होंने अपर सीएमओ डा. सतीराम को सीएचसी कटेहरी भेजा है। बताया कि जिस डिब्बे से वैक्सीन लगाई गई है, उसका नमूना लेकर जांच कराया जाएगा। यदि परिवारीजन चाहेंगे, तो बच्चे का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें