फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक सप्ताह बाद थमा सरयू का बढ़ता जलस्तर

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र ​स्थित कम्हरिया घाट के किनारे बहती सरयू नदी। संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण एक सप्ताह से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को स्थिर हो गया। नदी का जलस्तर 83.08 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 2.51 मीटर नीचे है। जलस्तर स्थिर होने से बाढ़ की आशंका से चिंतित मांझा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पिछले सात दिनों से लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा क्षेत्र के ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए थे। हालांकि सोमवार को जलस्तर में बढ़ोतरी रुकने से तत्काल बाढ़ का खतरा टलता नजर आया है। फिलहाल नदी का पानी अभी भी अपने दायरे में है और किसी गांव या आबादी पर खतरा नहीं बना है।
इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और राजस्व व संबंधित विभागों के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को 83.08 मीटर पर स्थिर रहा। पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है और वर्तमान में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें