फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद झमाझम, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में बुधवार को हुई बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ कृषि कार्यालय परिसर-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को आसमान पर सुबह से ही छाई सावन की काली घटाएं दोपहर झूम कर बरसीं। लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम से चार लाख किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। बारिश के बीच ही किसान परिवार खेतों में पहुंचकर धान रोपाई के अधूरे कार्य को पूरा करने में जुटे दिखे। मानसून की बेरुखी के कारण सवा लाख हेक्टेअर से अधिक क्षेत्रफल में से अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत क्षेत्र में ही रोपाई का कार्य हो पाया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह बारिश होती रही तो रोपाई में हुई देरी से आशंकित नुकसान की भरपायी काफी हद तक तक हो सकेगी। इससे धान व गन्ना दोनों की उपज को फायदा मिलेगा। दोपहर बाद हुई झमाझम से आम लोगों को भी भीषण उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। दूसरी तरफ कुछ घंटे की बारिश ने एक बार फिर से प्रशासन के जलभराव न होने देने के दावे की पोल खोल दी। जल निकासी का उचित इंतजाम न होने के कारण बारिश के कारण अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में जगह जगह हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी।
बुधवार को जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश से धान किसानों को काफी राहत मिली है। आषाढ़ के बाद सावन का पहला सप्ताह भी सूखा बीत जाने के बाद खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं।
विज्ञापन

बारिश का दौर जारी रहा तभी मिलेगी राहत
अकबरपुर के धान किसान प्रदीप व सुनील शर्मा ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से कुछ राहत ही मिलेगी। यदि आगे भी बारिश का सिलसिला इसी प्रकार से जारी रहा, तभी इसका व्यापक फायदा धान व गन्ना किसानों को मिलेगा। भीटी के रामकुमार व जितेंद्र ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बारिश होने से बंद पड़े धान रोपाई के कार्य को शुरू करने में मदद मिलेगी।
जलभराव ने बढ़ायी सभी की परेशानी
बुधवार दोपहर बाद हुई घंटे भर की जोरदार बारिश से जगह जगह हुए जलभराव ने सभी की परेशानी को बढ़ा दिया। जलनिकासी के इंतजाम न होने के कारण अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से बनगांव मोड़ तक का मार्ग में पूरी तरह जलभराव रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कृषि भवन, कलेक्ट्रेट, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, सब्जी मंडी समेत शहर के कई अन्य इलाकों में भी लोगों को घंटों जलभराव की परेशानी से जूझना पड़ा।
घंटों बाधित रही बिजली सप्लाई
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। कहीं पेड़ की डाल गिरने तो कहीं जर्जर तार टूटने के कारण घंटों बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देर शाम तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली के परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें