फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गांव आने की मांग पर अड़े शहीद के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। शहीद नायब सूबेदार के परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव न आने और दूसरे दिन तक कोई संपर्क न करने पर चिंता और नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले नायब सूबेदार भगवान सिंह के छोटे भाई मृत्युंजय सिंह ने बुधवार को कहा कि हम सब अब तक सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव तक आने का समय न निकाल पाने से और भी दुखी हैं। उन्हें यहां आकर हमारे दु:ख में शामिल होना चाहिए था। वे हमारे अभिभावक के समान हैं। ग्रेनेड विस्फोट न सिर्फ प्रदेश वरन देश के लिए बड़ी घटना थी।
ऐसे में सीएम को गांव आना ही चाहिए। बताया कि शहीद भगवान सिंह की बेटी स्मृति ने ट्वीट कर सीएम से कहा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी वे गांव तक आने का समय नहीं निकाल सकते। परिवार के कुछ और सदस्यों तथा ग्रामीणों ने भी ट्वीट कर सीएम के गांव तक आने पर जोर दिया है। मृत्युंजय ने कहा कि सीएम आयेंगे तो हम उनसे कोई डिमांड नहीं करेंगे। हम सबको लगेगा कि प्रदेश के मुखिया भी हमारे साथ दुख के इस मौके पर खड़े हैं। कहा कि हम सब दुखी भी हैं और नाराज भी क्योंकि हम सब उसी विचारधारा से जुड़े हैं जिससे सीएम और अन्य लोग आते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें