फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिवक्ताओं ने चुनाव कराने के लिए सौंपा मांगपत्र

Tue, 24 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। अधिवक्ता संघ आलापुर का निर्धारित कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद अब तक चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ न किए जाने से अधिवक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को संघ अध्यक्ष सुनीत कुमार द्विवेदी को संबोधित एक मांग पत्र सौंपकर शीघ्र आमसभा बुलाकर चुनाव की घोषणा करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि संघ का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। चयन समिति ने अस्थायी समिति (एडहॉक कमेटी) के गठन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, लेकिन अब तक आमसभा बुलाकर चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई। इससे चुनाव अनावश्यक रूप से लंबित हो रहा है और अधिवक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व महामंत्री राजमणि सिंह यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव हुए काफी समय बीत चुका है और अब तक नई कार्यकारिणी का गठन न होना नियम विरुद्ध है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया तो वे आगे की रणनीति तय करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें