अंबेडकरनगर। हापुड़ की घटना को लेकर जिला बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में होगी। सचिव हरिगोविंद यादव ने बताया कि अध्यक्ष की अगुवाई में होने वाली बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से 29 सितंबर को हापुड़ में होने वाली महापंचायत में भागीदारी को लेकर चर्चा की जाएगी।