फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर महोत्सव आज से, कैलाश खेर के गीतों से सजेगी शाम

Tue, 26 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 महोत्सव के लिए तैयार भव्य पंडाल। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव की बुधवार को भव्य शुरुआत होगी। पहले दिन लोगों को मशहूर गायक कैलाश खेर के गीतों पर झूमने का मौका मिलेगा। इसके साथ माघवाज बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके साथ पहले दिन छात्र-छात्राओं की रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

अकबरपुर हवाईपट्टी पर होने वाले महोत्सव की तैयारियां मंगलवार शाम पूरी की गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंच सजाने के साथ विशाल पंडाल बनाया गया है। डीएम अविनाश सिंह ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को देखा।
जिला प्रशासन की ओर से कराए जा रहे महोत्सव की पहली शाम दर्शकों का आकर्षण मशहूर गायक कैलाश खेर होंगे। कैलाश खेर के गीतों को सुनने के लिए अकबरपुर के लोगों में काफी उत्साह है। इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में दर्शकों के आने की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध माघवाज बैंड की प्रस्तुति से लोगों को रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके साथ महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। महोत्सव के लिए कई स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
इससे पहले दिन होने वाली रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में कई तरह के स्टॉल लगाए गए हैं।

बच्चों के लिए लगाए गए कई झूले
महोत्सव के आयोजन में बच्चों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया है। महोत्सव स्थल का एक हिस्सा झूलों के लिए आरक्षित किया गया है। कई जिलों से झूला संचालकों को बुलाया गया है। उन्होंने कई तरह के झूले लगाए हैं। बुधवार को महोत्सव शुरू होने के बाद बच्चे झूलों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें