फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने ठप रखा न्यायिक कार्य

Thu, 15 May 2025 07:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तहसील स्तर पर बनाए जा रहे ग्राम न्यायालय के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप कर विरोध किया। बैठक के बाद 11 सदस्यीय अधिवक्ताओंं की टीम ने जिला जज रामसुलीन सिंह से मिलकर बदहाल ग्राम न्यायालय में न्यायालय चलाने को लेकर विरोध जताया। वहां अधिवक्ताओं व वादकारियों को होने वाली दिक्कतोंं के बारे मेंं बताया। इसके विरोध में शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य बंद रखेंगे।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के सचिव विशाल सिंह ने कहा कि जहांगीरगंज में स्थापित ग्राम न्यायालय बदहाल है। अधिवक्ताओं और पीठासीन अधिकारी के बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। आलापुर तहसील से करीब नौ किलोमीटर दूर है। ऐसे में अधिवक्ताओं और वादकारियों को वहां तक पहुंचने में असुविधा होगी।

ऐसी स्थिति में ग्राम न्यायालय की स्थापना करने की जल्दबाजी आखिर क्यों की जा रही है। पूर्व में भी जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध किया था। अध्यक्ष केडी मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओंं का सम्मान किसी भी कीमत पर झुकने नहीं दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें