जनपद न्यायालय में इन्द्रमणि शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बार एसोसिएशन की बैठक में बीते दिनों गोरखपुर में हुए अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस के रवैए की निंदा की गई। दोषियों की गिरफ्तार करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर विरोध जताया।
इस मौके पर सैय्यद अली जैदी, अशोक सिंह, विशाल सिंह, आनंद द्विवेदी, दिनेश दुबे आदि मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुुसार कार्य से विरत रहने के साथ ही यहां अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
इसमें मृत अधिवक्ता के परिजनों को 20 लाख की सहायता, परिवार को सुरक्षा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी तय किए जाने की मांग की गई। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुखराम वर्मा, महामंत्री नरेन्द्र पाण्डेय व उपाध्यक्ष सुहेल अहमद की अगुवाई में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर शैलेन्द्र उपाध्याय, रामआसरे गुप्त, श्रीकांत वर्मा, महेन्द्र श्रीवास्तव व अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे। जलालपुर व भीटी तहसील के भी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।