अंबेडकरनगर। सम्मनपुर एक सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर ने एडीओ (आईएसबी) पर नौकरी पर बहाल करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि एडीओ ने उसे हटाकर अपने किसी करीबी को सफाई की जिम्मेदारी दे दी थी, और दोबारा काम पर रखने के लिए उससे चार हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। इसके अलावा बाकी छह हजार के लिए दबाव बना रहे थे। महिला के अनुसार, चार नवंबर को कर्बला बाजार में एडीओ ने छह हजार रुपये छोड़ने की बात कहते हुए उसका हाथ पकड़कर कार में बैठाने का प्रयास किया।
सीओ सिटी अरुण नौहवार ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद जांच की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडीओ एसएसबी ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। (संवाद)