फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा व आलापुर क्षेत्र में प्रशासन ने लगाईं 15 नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/आलापुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी की बाढ़ के बीच टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए 15 नाव लगा दी हैं। माझा उल्टहवा गांव में अधिकारियों के निर्देश पर 10 नाव लगाई गई हैं। इसके माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

टांडा में सरयू नदी से लगे थिरुआ नाले में पानी भर जाने से एक दर्जन से अधिक गांवों में फसलों तक पानी पहुंच गया है। पल्टूपीपर गांव में भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। वहां आबादी के बीच लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि सभी नौ बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
उधर, तहसीलदार आलापुर सुनील कुमार ने राजस्व टीम के साथ माझा कम्हरिया व आराजी देवारा का जायजा लिया। इसमें पाया गया कि कुल 739 परिवार प्रभावित हैं। दोनों गांवों में पांच नाव का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

संबंधित गांव के नीचे स्थान पर बसे परिवारों को ऊंचाई वाले स्थानों पर ग्राम प्रधानों व राजस्व टीमों द्वारा ले जाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए विश्वनाथ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरोही का पूरा में स्थाई राहत शिविर संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें