फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दोबारा सर्वे के बाद 46 स्कूलों का समायोजन तय

Thu, 07 Aug 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद ने विलय को लेकर दोबारा सर्वे करने के बाद 46 विद्यालयों का विलय फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के विलय से जुड़े नए आदेश के तहत 50 से कम संख्या वाले उन स्कूलों का विलय रद्द करने का निर्देश दिया गया है, जिन्हें एक किमी से अधिक की दूरी वाले स्कूलों में विलय किया गया है। इसके साथ विद्यालय विहीन होने वाली ग्राम पंचायतों में भी विलय रोका गया है। इन विद्यालयों का पहले कम नामांकन और शिक्षक अभाव जैसे कारणों के चलते अन्य स्कूलों में विलय कर दिया गया था। दूर-दराज के गांवों के बच्चों को पढ़ाई के लिए बड़ी दूरी तय करनी पड़ रही थी। जिससे बच्चों की उपस्थिति में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। पूर्व में समायोजित 286 विद्यालयों के विलय की मैपिंग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें