पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर, पटेलनगर आदि स्थानों पर अभियान चलाकर विभिन्न प्रत्याशियों व पार्टियों द्वारा लगाई गई होर्डिंग व पोस्टरों को उतरवा दिया गया।
एसडीएम सदर महेंद्र व सीओ सदर की अगुवाई में कर्मचारियों ने अभियान चलाया। एसडीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं होगा। सभी पार्टियों व प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा। यदि कहीं भी उल्लंघन पाया गया तो दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी।