फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 वाहनों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sat, 28 Nov 2015 11:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में बीते दिनों प्रशासन ने विभिन्न वाहनों का अधिग्रहण किया था, जिन्हें दो दिन पूर्व अकबरपुर हवाईपट्टी पर पहुंचना था। अन्य वाहन तो पहुंचे, लेकिन 38 निजी बसों के चालक अपनी बस लेकर वहां नहीं पहुंचे। इसके अलावा 31 स्कूलों की बस भी चुनाव ड्यूटी के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार ने इस सभी वाहनों के स्वामियों को निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने की नोटिस भेजते हुए कहा है कि लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 का घोर उल्लंघन है। एआरटीओ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए ऐसे सभी वाहनों की सूची डीएम व एसपी को भेज दी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें