फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवा से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मियों की डीएम से गुहार

Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
डीएम से ​शिकायत करने पहुंचे नौकरी से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। करीब पांच वर्ष से नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे 20 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया गया। इससे आहत कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंची भारती गुप्ता, विपिन सोनी, कृष्णा राजभर, प्रशांत तिवारी, विवेक सोनी, अनिल राजभर आदि ने डीएम से नौकरी बहाल किए जाने की मांग की। कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जिंदगी दांव पर लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब अचानक उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अपने परिवार का खर्च चलाना दूभर हो जाएगा। कहा कि लंबे समय से कार्यालय में काम करने से उन्हें अनुभव भी है। इसके बावजूद मनमाने तरीके से उन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने अविलंब नौकरी बहाल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें