फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वरिष्ठ सपा नेता व एमएलसी हीरालाल यादव ने जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम घोषित करने से लेकर प्रमाणपत्र वितरण में लापरवाही एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एमएलसी के अनुसार मतगणना समाप्त हो जाने के बाद भी प्रमाणपत्र को लेकर घंटों जिस तरह की अफरातफरी का माहौल रहा, उसके लिए मतगणना केंद्रों पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। एमएलसी हीरालाल ने कहा कि कई जगहों पर मतगणना समाप्त होने के घंटों बाद तक प्रमाणपत्र लेने को लेकर विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच अफरातफरी रही।
मतगणना केंद्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक पर अनावश्यक भागदौड़ की स्थिति बनी रही। कोविड-19 के इस दौर में विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को अनावश्यक परेशान होना पड़ा। मतगणना केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन नहीं किया। इससे न सिर्फ समूचे जिला प्रशासन की किरकिरी हुई वरन अनावश्यक तौर पर कई तरह की शंकाएं भी उत्पन्न होती रहीं। ऐसे में जरूरी है कि जिला प्रशासन को अब पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उन सभी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, जिनकी वजह से प्रमाणपत्र वितरण में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें