फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने कई जगह चलाया अभियान, 18 लीटर अवैध शराब व 50 किलो लहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम के निर्देश पर बुधवार को आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने ताड़ी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। मौके से बरामद हुई करीब 18 लीटर अवैध कच्ची शराब व 50 किलोग्राम लहन आदि बरामद किया। उसे बाद में नष्ट करा दिया गया। टीम ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि शराब बिक्री में किसी प्रकार की मनमानी न बरती जाए। आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर टांडा सर्किल क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

टीम ने माझा उल्टहवा, मयंदी, खेतापुर व बलया जगदीशपुर आदि क्षेत्रों में छापा मारा। टीम ने कार्रवाई के दौरान 18 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही 50 किलोग्राम लहन बरामद की। बाद में उसे नष्ट करा दिया गया। आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र ने बताया कि माझा क्षेत्रों में ताड़ी व शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान सेल्समैनों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर सिपाही प्रभात कुमार राय, रामशबद चौधरी, मनोज कुमार, रमेशचंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार ने आह्वान किया कि किसी को अवैध धंधे की सूचना मिले तो सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें