फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक की मौत मामले में आरोपी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपी पिंकू सिंह उर्फ रुद्र प्रताप सिंह निवासी टिकोरिया बुजुर्ग को अदालत से राहत नहीं मिली। सत्र न्यायालय ने उसकी दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार अनीता सिंह ने राजेसुल्तानपुर थाने में दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया था कि 11 फरवरी 2026 को आरोपी पिंकू सिंह उनके पुत्र आकाश को बाइक से अपने साथ ले गया था। शाम को वह दो अन्य लोगों के साथ आकाश को अधमरी हालत में बोलेरो से घर छोड़कर चला गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने सुनवाई के दौरान माना कि एफआईआर में आरोपी पर मृतक को घर से ले जाने और गंभीर हालत में वापस छोड़ने का स्पष्ट आरोप है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए पिंकू सिंह उर्फ रुद्र प्रताप सिंह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें