टांडा (अंबेडकरनगर)। सीमेंट कंपनी से 640 बोरी सीमेंट की चोरी में एक फरार आरोपी को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
टांडा के फत्तेपुर में स्थित सीमेंट फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड अंशुमान वर्मा व उसके चार सहयोगियों पर सुरक्षा प्रबंधों में छेड़छाड़ कर सीमेंट से भरा ट्रक पार कर देने का मामला अलीगंज थाने में बीते 14 अप्रैल को दर्ज कराया गया था। अंशुमान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश तिवारी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह छह बजे सम्हरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र