जलालपुर (अंबेडकरनगर)। फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज नगला ग्वालियर निवासी अंजू कुमार के मुताबिक 25 जुलाई को अपनी डीसीएम पर मैनपुरी के करावाल से 50-50 किलो की 240 बोरी मूंगफली लोड करके गोरखपुर जा रहे थे। 26 जुलाई को अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने के अंबरपुर टोल प्लाजा से गोरखपुर की तरफ 400 मीटर दूरी पर हाईवे पर ट्रक खड़ा कर खलासी सचिन यादव के साथ सो गए थे। 27 जुलाई की भोर चार बजे के करीब डीसीएम लेकर गोरखपुर के लिए निकले, सरयू नदी पार करते ही पीछे से आ रही ट्रक चालक ने उनको बताया कि गाड़ी का पर्दा फटा है। गोरखपुर में तौल कराने पर 23 बोरी मूंगफली कम निकली। प्रभारी निरीक्षक राजेश गौतम ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।